देश

Top News Today, 29 April 2023: मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, बंगले के रिनोवेशन पर बुरे फंसे केजरीवाल; मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड कल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 29, 2023, 06:05 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 29 April 2023: पढ़िए आज शाम सात बजे तक के प्रमुख समाचार...ऑपरेशन शीशमहल में केजरीवाल के बंगले को लेकर हुए खुलासे के बाद दिल्ली के एलजी ने जांच का आदेश दे दिया है। पीएम मोदी के रेडियो प्रोग्राम मन की बात कार्यक्रम का कल यानि कि 30 अप्रैल को 100वां एपिसोड प्रसारित होगा।

Image

पढ़ें आज शाम तक की बड़ी खबरें

Top News Today, 29 April 2023: पूर्वांचल का आतंक कहे जाने वाले माफिया डॉन और नेता मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। वहीं उसके भाई अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई गई है। ऑपरेशन शीशमहल में हुए खुलासे के बाद अपने बंगले को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुसीबत में घिरते दिख रहे हैं। दिल्ली के एलजी ने इस मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं बीजेपी ने इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 30 अप्रैल (रविवार) को सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडिया, डीडी न्यूज, और नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पर सुन सकते हैं। हिंदी में ब्रॉडकास्ट के बाद आकाशवाणी द्वारा इस कार्यक्रम का क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारण किया जाएगा। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

2007 में कायम गैंगस्टर एक्ट के तहत केस में गाजीपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। अदालत ने मुख्तार अंसारी को 10 साल की जेल और पांच लाख का जुर्माना लगाया है। 2007 में दर्ज केस के लिए कृष्णानंद राय मर्डर केस और नंद किशोर रुंगटा अपहरण कांड को आधार बनाया गया था।

ऑपरेशन शीशमहल में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर को लेकर हुए खुलासे पर AAP बैकफुट पर दिख रही है। वहीं दिल्ली के एलजी ने भी इस मामले पर एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। अब दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल के शीशमहल में गड़बड़झाले को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस किया है और आप पर जमकर हमला बोला है।

Mann Ki Baat 100 Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' का 30 अप्रैल (रविवार) को प्रसारण होगा। यूं तो हर महीने के आखिरी रविवार को यह प्रोग्राम प्रसारित होता है, लेकिन इस बार वजह कुछ खास है। दरअसल, इस एपिसोड के साथ ही मन की बात कार्यक्रम मील का पत्थर स्थापित करेगा। रविवार को इस कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का प्रसारण होगा।

गैंगस्टर एक्ट में अफजाल अंसारी को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही एक लाख का जुर्माना भी लगाया है। अदालत द्वारा दोषी करार देते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इस फैसले के बाद उनके सांसद बने रहने पर खतरा मंडराने लगा है। अफजाल अंसारी बीएसपी से सांसद हैं और गाजीपुर लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

भारतीय सेना ने पहली बार अपनी तोपखाना (artillery) रेजीमेंट में पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया है।तोपखाना रेजीमेंट में शामिल होने वाली महिला अधिकारियों ने शनिवार को चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।सैन्य सूत्रों ने बताया कि तोपखाना रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट महक सैनी, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव और लेफ्टिनेंट पायस मुद्गिल समेत पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को सेना की एक एंबुलेंस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से सेना के दो जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि एंबुलेंस नियंत्रण रेखा के पास डुंगी गाला के करीब तब दुर्घटनाग्रस्त हुई, जब उसके चालक ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया।

मुख्तार का मतलब होता है वो खास शख्स जिसे ख़ुदा ने किसी विशेष काम करने के लिए बनाया हो। लेकिन मुख़्तार अंसारी बना तो पूर्वांचल का सबसे कुख्तयात गैंगस्टर और माफिया। 6 फुट 2 इंच की हाइट वाले मुख्तार का कद अपराध की दुनिया में कहीं ऊंचा है। मुख्तार की पहचान पांच बार के विधायक के तौर पर नहीं बल्कि पूर्वांचल के सबसे बड़े बाहुबली माफिया के तौर पर होती है। लगभग 8 राज्यों में जिसके जुर्म का कारोबार फैला हुआ है। 50 से अधिक मुकदमें हैं। जेल से माफियागिरी चलाने का जो मॉडल मुख्तार ने विकसित किया उसकी काट अब तक किसी के पास नहीं थी। जिस जेल में मुख्तार बंद होता था वहीं उसका क्राइम हेडक्वार्टर बन जाता था।

IPL 2023 Live Score, KKR vs GT IPL Live Cricket Score Online Today Match: आईपीएल 2023 के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से हो रहा है। यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। गुजरात के खिलाफ पिछला मुकाबला जीतकर केकेआर का हौसला बुलंद है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article