Top News Today, 23 April 2023: असम पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. को संगठन की पूर्व नेता अंगकिता दत्ता द्वारा उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव के आरोपों के सिलसिले में पूछताछ के लिए दो मई तक पेश होने का रविवार को आदेश दिया। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता लगातार मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। इसी क्रम में रविवार को सीएम बसवराज बोम्मई ने चुनावी अभियान की शुरुआत की। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-
पढ़िए आज शाम तक की बड़ी खबरें
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को बेंगलुरु में अपना चुनाव अभियान शुरू किया। भाजपा नेता ने 12वीं सदी के समाज सुधारक बसवेश्वर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की, जिनकी आज जयंती मनाई जा रही है। बोम्मई का अभियान और रोड शो, बेंगलुरु शहरी जिले के येलहंका से शुरू हुआ, और चिक्कमगलुरु जिले में समाप्त होगा। इस अभियान के दौरान सीएम डोड्डाबल्लापुर, नेलमंगला, तुमकुर ग्रामीण, गुब्बी, तिप्टुर, अरसीकेरे, कडूर और चिकमंगलूर निर्वाचन क्षेत्र को कवर करेंगे।
भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के प्रमुख श्रीनिवास बीवी के खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए असम पुलिस की एक टीम के कर्नाटक में है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कि खबरों में बने रहने के लिए अपनी हरकतों के लिए बदनाम हो गए हैं। श्रीनिवास के खिलाफ आरोपों को दुष्प्रचार के रूप में खारिज करते हुए सुरजेवाला ने सरमा पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा। उनके मुताबिक वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके पद के बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं।
Amritpal Singh News: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से पता चला है कि अमृतपालसिंह को पाकिस्तान मरवाने की फिराक में था। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) इस काम को अंजाम देने की तैयारी कर रही थी।
Kedarnath Dham Accident News: उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया पर खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरू हो गई है, वहीं केदारनाथ धाम के कपाट (Kedarnath Dham Portals) मंगलवार 25 अप्रैल को खुल रहे हैं, केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ही एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, यहां पर एक हेलीकॉप्टर की पंख से सिर कटने के कारण उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के जीएम फाइनेंस कंट्रोलर अमित सैनी की मौत हो गई।
उमेश पाल मर्डर केस के आरोपियों में से एक शाइस्ता परवीन अभी भी फरार है। 24 फरवरी को उमेश पाल मर्डर केस में इसे आरोपी बनाया गया था और 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया। बाद में इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार की गई। अब सार्वजनिक अपील भी की गई है कि जो शख्स इसके बारे में जानकारी देगा उसे एक लाख का इनाम मिलेगा। बता दें कि शाइस्ता को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो प्रयागराज के मरियाडीह इलाके में ही कहीं छिपी हुई है। पुलिस की तरफ से दबिश भी दी गई लेकिन वो नहीं मिली। उसकी खोज की दिशा में कौशांबी जिले के कछार में छिपने की खबर मिली। पुलिस ने ड्रोन की मदद से उसे खोजने की कोशिश की हालांकि पता नहीं चला।
Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat ) ने रविवार को भारत को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, अमेरिका और रूस जैसे देशों के बीच भारत सिर्फ धर्म के लिए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, पहले भारत में यह हिम्मत नहीं थी।
1996 से पहले अतीक अहमद का भाई अशरफ अपराध की दुनिया में जाना पहचाना नाम नहीं था। लेकिन 1996 में तत्कालीन इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में एक शख्स अशोक साहू की गाड़ी अशरफ की गाड़ी से टकराती है और दोनों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। अशोक साहू की जिंदगी का द एंड होता है और पुलिस की डायरी में अशरफ सेक्शन 302 का मुल्जिम बनता है और उसके बाद अपराध की एक एक सीढ़ी चढ़ उत्तर प्रदेश का बड़ा माफिया बन जाता है।
IPL 2023 Live Score, RCB vs RR TATA IPL Live Cricket Score Online Today Match: आईपीएल के 32वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है, जहां राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली दूसरी बार इस सीजन में कप्तानी कर रहे हैं।
