देश

Top News Today, 19 June 2023: यूपी-बिहार में प्रचंड गर्मी से मौत का आंकड़ा 200 पार, कनाडा में SFJ आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या; पढ़ें बड़ी खबरें

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 19, 2023, 12:54 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 19 June 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की खबरों से बेखबर रहते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं दोपहर 2 बजे तक की बड़ी खबरों का लेखा-जोखा। यहां पढ़ें अब तक के बड़े समाचार।

Image

News@2PM

Top Headlines@2PM: यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। अकेले उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 200 मौतें हीटस्ट्रोक के कारण दर्ज की गई हैं। बिहार में भी 44 मौते हुई हैं। इस बीच दिल्ली के लोगों को आज सुबह हुई रिमझिम के कारण गर्मी से फौरी राहत मिली है। वहीं, कनाडा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां, सिख फॉर जस्टिस के नेता और खालिस्तान समर्थन हरदीप निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एनआईए ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था। दूसरी तरफ, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर से पत्थरबाजी की खबर भी सामने आई। इसके अलावा राजस्थान कैडर की IAS अधिकारी टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी ने शादी कर ली है। उन्होंने IPS मनीष कुमार को अपना हमसफर चुना है। आगे पढ़ें दोपहर दो बजे तक की प्रमुख खबरें...

प्रचंड गर्मी के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ा

यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है। आईएमडी का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले दो दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी और यहां पारा 40 डिग्री के पार पहुंचेगा। 20 जून के बाद यहां राहत मिलने के आसार जताए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

कनाडा में हरदीप निज्जर की हत्या

सिख फॉर जस्टिस के नेता हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह भारत में कई मामलों में वांछित था। भारत सरकार ने कनाडा से उसके प्रत्यपर्ण की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक, कनाडा के सरी में गुरुद्वारा साहिब में हुई गोलीबारी में निज्जर की मौत हुई है। नेशनल इन्वेस्टिंग एजेंसी (NIA)ने उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था। पढ़ें पूरी खबर...

डायरेक्ट टैक्स से मिले 3.80 लाख करोड़

चालू वित्त वर्ष में 17 जून तक 11.18 प्रतिशत वृद्धि के साथ देश का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (Direct Tax Collection) 3.80 लाख करोड़ रुपये हो गया। एडवांस टैक्स (Advance Tax) के कारण यह वृद्धि हुई है। इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय ने दी है। पढ़ें पूरी खबर...

गीता प्रेस 1 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार नहीं लेगा

गांधी शांति पुरस्कार मिलने पर कांग्रेस द्वारा आलोचना किए जाने के बाद गीता प्रेस ने नकद राशि लेने से इंकार कर दिया है। गीता प्रेस के प्रबंधक लाल मणि तिवारी ने सोमवार को कहा कि वह सरकार की तरफ से पुरस्कार स्वरूप मिलने वाले एक करोड़ रुपए की नकद धनराशि नहीं स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि गीता प्रेस सम्मान स्वरूप केवल प्रशस्ति पत्र एवं पट्टिका स्वीकार करेगा। बता दें कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि 'गीता प्रेस को यह पुरस्कार देना एक उपहास है और यह सावरकर एवं गोडसे को पुरस्कार देने जैसा है।' पढ़ें पूरी खबर...

IAS रिया डाबी ने की शादी

IAS अधिकारी और राजस्थान के जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी की छोटी बहन IAS रिया डाबी ने शादी कर ली है। यह शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से की गई है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने महाराष्ट्र कैडर के IPS मनीष कुमार से बीते अप्रैल में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस शादी के बाद मनीष कुमार को महराष्ट्र से राजस्थान कैडर भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

आदिपुरुष ने पहले वीकेंड पर तोड़ा पठान का रिकॉर्ड

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 36 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद 'आदिपुरुष' के मेकर्स के खिलाफ जमकर विवाद छिड़ गया है। इस बीच पहले ही दिन फिल्म को 93 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग मिली थी। जिसमें लगातार कमी देखने को मिल रही है। फिल्म के डायलॉग और एक्शन सीन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जिसके साथ ही नेपाल में तो फिल्म को बैन तक कर दिया गया है। इस बीच अब आदिपुरुष के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए इन आंकड़ों पर नजर डालते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें