Top News Today, 17 June 2023 : गुजरात के जूनागढ़ में भड़की हिंसा, बिहार में लू के चलते स्कूल बंद और आदिपुरुष की बंपर ओपनिंग...पढ़ें प्रमुख समाचार

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 17, 2023, 12:55 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 17 June 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते होंगे, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार...

Top Headlines @2PM: गुजरात के जूनागढ़ में दरगाह हटाने को लेकर भारी बवाल हो गया। उपद्रवियों ने यहां गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। शुक्रवार शाम भड़की इस हिंसा में एक डीएसपी समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं, गुजरात में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान ने अब राजस्थान में असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान के उदयपुर में आज सुबह जमकर बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ, बिहार की राजधानी पटना में 24 जून तक कक्षा 12 तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। यह फैसला बिहार में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए लिया गया है। खेल जगत की बात करें तो पाकिस्तान ने अगले महीने होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट में शाहीन आफरीदी की वापसी हुई है। वहीं मनोरंजन जगत से प्रभास की बहुचर्चित फिल्म आदिपुरुष शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। विवादों के बीच इस फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 95 करोड़ का बिजनेस किया है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की अन्य खबरें...

News@2PM

दो बजे तक के प्रमुख समाचार

जूनागढ़ में भड़की हिंसा

गुजरात के जूनागढ़ में एक दरगाह से अवैध निर्माण हटाने का नोटिस मिलने पर बवाल हो गया। उपद्रवियों ने गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस के साथ भिड़ गए जिसमें डीएसपी समेत चार पुलिस वाले घायल हो गए। दरअसल शुक्रवार की रात दरगाह से अवैध निर्माण हटाने के लिए प्रशासनिक टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची जिसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए। भीड़ ने मौके पर मौजूद पुलिस वालों के अलावा थाने पर भी पत्थरबाजी की। हालात फिलहाल काबू में हैं और उपद्रवियों की धरपकड़ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

End of Feed