Top News Today, 17 April 2023: अतीक अहमद हत्या की होगी SIT जांच, कर्नाटक में BJP पर बरसे राहुल, पढ़ें आज शाम तक की खास खबरें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 17, 2023, 05:45 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 17 April 2023: आज शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचार आपके लिए पेश कर रहे है। माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या की जांच एसआईटी टीम करेगी। वहीं कर्नाटक चुनाव को लेकर राहुल गांधी का धुआंधार प्रचार कार्यक्रम राज्य में जारी है। राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

Top News Today, 17 April 2023: यूपी पुलिस ने प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्‍या के मामले की जांच एसआईटी से कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रयागराज पुलिस आयुक्‍त ने तीन सदस्‍यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। वहीं कर्नाटक चुनाव को लेकर राहुल गांधी पिछले दो दिनों से कर्नाटक के दौरे पर हैं। यहां वो लगातार चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएएस दोनों पर हमला बोला है। साथ ही कांग्रेस ने जातिगत जनगणना को राज्य में मुद्दा बना दिया है। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

top news, evening top news, 17 april top news

पढ़ें आज शाम तक की बड़ी खबरें

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्‍या के मामले की जांच के लिए प्रयागराज पुलिस आयुक्‍त ने तीन सदस्‍यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने आज यह जानकारी दी। 15 अप्रैल को रात करीब 10.40 बजे प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय दोनों की कैमरे के सामने सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई थी।

2019 में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के पतन के बाद भाजपा सत्ता में आने में कामयाब रही। पार्टी अब राज्य पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहती है और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। बीएस येदियुरप्पा पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। वहीं, सीएम बसवराव बोम्मई पर पार्टी को दोबारा सत्ता में पहुंचाने की चुनौती है। वह शिगगांव से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके लिए यहां से जीत दर्ज करना हर हाल में जरूरी है। पिछले चुनाव में उन्हें कड़ी टक्कर मिली थी।

End of Feed