यूटिलिटी

इन राज्यों में लू का सामना करने के लिए हो जाएं तैयार, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा हाल

आने वाले दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी हो सकती है। आईएमडी ने कई राज्यों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में गर्मी का सितम जारी रहेगा।

Image

दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • देश के कई हिस्सों में लू का सितम जारी
  • भुवनेश्वर में और बढ़ेगा तापमान
  • दिल्ली-एनसीआर में बारिश की उम्मीद

IMD Heat Wave Alert : भारत में अधिकतर राज्यों में पारा लगातार चढ़ रहा है। इसके साथ ही कई इलाकों में हीटवेव यानी लू का प्रकोप शुरू हो गया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मौसम को लेकर अपने ताजा अनुमान में कई राज्यों में लू चलने की बात कही है। आगे जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

इन राज्यों में चलेगी लू

  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • पश्चिम बंगाल
  • ओडिशा
  • आंध्र प्रदेश
यहां बनी हुई लू की स्थिति

वहीं आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में भी लोगों को हीटवेव से आगाह किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दो दिनों से बिहार और तीन दिनों से तटीय आंध्र प्रदेश में लू चल रही है। वहीं पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में पिछले पांच दिनों से लू की स्थिति बनी हुई है।

दिल्ली-एनसीआर में मिल सकती है राहत

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार से राहत मिल सकती है। दरअसल मौसम विभाग ने यहां मंगलवार से बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को हीटवेव से राहत मिल सकती है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में लोग लू का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में लू चलने की संभावना कम है। पर यहां तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

पश्चिम बंगाल में हालात खराब

मौसम विभाग के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में 19 अप्रैल तक लू बरकरार रह सकती है। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार अगले 5 दिनों में गंगीय पश्चिम बंगाल और अगले 3 दिनों तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कु कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चल सकती हैं।

यहां बढ़ेगा तापमान

आईएमडी के अनुसार मिड-अप्रैल में महाराष्ट्र के 10 से अधिक जिले ऐसे रहे हैं, जिनमें दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। बात करें ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की तो 10 वहां अप्रैल को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि यहां आने वाले दिनों में आंधी में कमी आएगी, जिसके चलते शहर में अधिकतम तापमान बढ़ेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article