Top News @2PM 16 April 2023: शराब घोटाले में केजरीवाल की पेशी, माफिया अतीक-अशरफ की हत्या और देश में फिर बढ़े कोरोना मामले

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 16, 2023, 12:35 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 16 April 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Top Headlines @2PM: माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात हत्या से पूरा प्रदेश दहल उठा। पुलिस हिरासत के दौरान दोनों माफिया भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद तीनों आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, दिल्ली के शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल की आज सीबीआई के सामने पेशी है। वह सीबीआई दफ्तर पहुंच चुके हैं, जहां अधिकारी उसने सवाल करेंगे। इस बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके अलावा देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में उछाल देखा गया है। आज फिर से 10 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

News@2PM

आज के प्रमुख समाचार

CBI दफ्तर पहुंचे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के चर्चित शराब घोटोले की आंच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। सीबीआई इस मामले में आज उनसे पूछताछ करने वाली है। जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल सीबीआई दफ्तर पहुंच चुके हैं, जहां जांच एजेंसी के अधिकारी उनसे नई आबकारी नीति में हुए घोटाले के संबंध में सवाल करेंगे। बता दें, सीबीआई ने 14 अप्रैल को केजरीवाल को समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था। पढ़ें पूरी खबर...

एक दिन में कोरोना से 23 मौतों ने डराया

देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 10093 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। यह लगातार चौथा दिन है, जब देश में 10 हजार से ज्यादा कोरोना मामले एक दिन में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में सक्रिय मरीजों की संख्या में भी भारी उछाल दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 57542 पहुंच गई है। यह कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है। पढ़ें पूरी खबर...

अतीक के आतंक की पाठशाला

अतीक अहमद...प्रयागराज और पूरे उत्तर प्रदेश में आतंक की दुनिया का वह नाम है, जिससे लोग थर-थर कांपते थे। कहते हैं अतीक जिस गली मुड़ता, लोग रास्ता बदल लेते। उसके काफिले को दूर से ही देखकर लोग रुक जाते। इतना ही नहीं बड़े-बड़े अपराधियों के लिए भी अतीक का नाम ही काफी था। जिस प्रयागराज में एक समय अतीक की ऐसी तूती बोलती थी, उसी जगह पर उसका और उसके भाई का यह हश्न होगा, किसी ने सोचा नहीं था। सरेआम दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वह भी ऑन कैमरा। पढ़ें पूरी खबर...

नंदिनी गुप्ता ने जीता मिस इंडिया 2023 का खिताब

राजस्थान (Rajasthan) की नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 (Femina Miss India 2023) का ताज अपने नाम किया है। दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप बनीं, तो वहीं मणिपुर की थौना ओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप। नंदिनी की जीत के बाद पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें खिताब का ताज पहनाया। 19 साल की नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta wins Miss India 2023) देश के सबसे बड़े कोचिंग हब (इंजीनियरिंग और मेडिकल) में से एक राजस्थान के कोटा (Kota) की रहने वाली हैं। पढ़ें पूरी खबर...

ऐसी हो सकती है मुंबई और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन

आईपीएल के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा मुंबई के पास जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है। मुंबई टीम पिछला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है जबकि कोलकाता को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर...

End of Feed