दिल्ली

CBI दफ्तर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, शराब घोटाले में होगी पूछताछ

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 16, 2023, 12:24 PM IST

Delhi Liquor Scam News: अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ से पहले विपक्षी पार्टियां उनके समर्थन में उतर आई हैं, तो भाजपा ने भी राजघाट पर धरना देने का ऐलान कर दिया है।

Image

अरविंद केजरीवाल से सीबीआई करेगी पूछताछ (स्क्रीनग्रैब)

Photo : Twitter

Delhi Liquor Scam News: दिल्ली के चर्चित शराब घोटोले की आंच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। सीबीआई इस मामले में आज उनसे पूछताछ करने वाली है। जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल सीबीआई दफ्तर पहुंच चुके हैं, जहां जांच एजेंसी के अधिकारी उनसे नई आबकारी नीति में हुए घोटाले के संबंध में सवाल करेंगे। बता दें, सीबीआई ने 14 अप्रैल को केजरीवाल को समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था।

अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ से पहले सियासत भी शुरू हो गई है। कई विपक्षी दल खुलकर उनके समर्थन में आ गए हैं तो भाजपा ने भी राजघाट पर धरने का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप के सांसद व दिल्ली के मंत्री भी सीबीआई दफ्तर पहुंचे। वहीं केजरीवाल के समर्थन में आप कार्यकर्ता दिल्ली में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा ने सीबीआई को दिया गिरफ्तारी का आदेश

सीबीआई के सामने तलब होने से पहले केजरीवाल ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, इन्होंने आज मुझे सीबीआई बुलाया है। थोड़ी देर में घर से निकलूंगा। पूरी ईमानदारी और सच्चाई से इनके सवालों के जवाब देंगे। जब कोई गलत किया नहीं तो छुपाना क्या। ये लोग बहुत ताकतवर हैं किसी को भी जेल भेज देते हैं। बहुत पॉवरफुल लोग हैं। शायद बीजेपी ने सीबीआई को आदेश दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करो। अब बीजेपी ने आदेश दिया है तो सीबीआई की मजाल क्या है। देखें पूरा वीडियो-

सीबीआई मुख्यालय के पास धारा 144 लागू

अरविंद केजरीवाल से पूछताछ से पहले दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय व उसके आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता व कार्यकर्ता को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेड कर दिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article