Top News Today, 08 June 2023: राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान पर स्मृति ईरानी ने उठाए सवाल, ममता बनर्जी ने PM मोदी को भेजे आम, पढ़ें आज शाम तक की खास खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 8, 2023, 06:08 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 08 June 2023: आज शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचार आपके लिए पेश कर रहे है। राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सवाल उठाए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तल्खियों के बीच पीएम मोदी को आम भेजे। जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें।

Top News Today, 08 June 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सवाल उठाते हुए पूछा कि ये कैसा प्यार है जो सेंगोल का अपमान करता है? अपनी ही संसद का बहिष्कार करता है? कोयला और चारा लूटने वालों से हाथ मिलाता है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तट से अग्नि प्राइम का परीक्षण किया और इस दौरान, यह मिसाइल सभी मानकों पर खरी उतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच राजनीतिक तल्खियों की बातें तो आम है, दोनों नेता एक-दूसरे पर कई मौकों पर जमकर हमला करते दिखते रहते हैं, लेकिन इसी बीच ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के लिए आम भेजे हैं। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

Top News Headlines In Hindi, Top News Today In Hindi, Top News Headlines, Top News Today, Top News

पढ़ें- आज की बड़ी खबरें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' पर तीखा हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को भारतीय लोकतंत्र के प्रति उनके प्रेम और नए संसद भवन के उद्घाटन के बहिष्कार पर सवाल उठाया। स्मृति ईरानी ने कहा कि ये कैसा प्यार है जो सिखों का कत्लेआम करता है? ये कैसा प्यार है जो कोयला और चारा लूटने वालों से हाथ मिला लिया? ये कैसा प्यार है जो सेंगोल का अपमान करता है? ये कैसा प्यार है जो अपनी ही संसद का बहिष्कार करता है? यह कैसा प्यार है जो 'द केरला स्टोरी' के आने पर बोलता नहीं है?

End of Feed