Top News Today @2PM, 28 May 2023: पीएम के हाथों नए संसद भवन का उद्घाटन, विपक्ष का वार, जम्मू-कश्मीर में भूकंप, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 28, 2023, 12:57 PM IST

Top News @2PM, Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 28 May 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

Top Headlines @2PM: विपक्षी दलों के बहिष्कार के बीच हवन पूजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया। संसद निर्माण में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया। सेंगोल लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास स्थापित किया गया। आरजेडी ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा देश के विकास के लिए जनभागीदारी ही सबसे बड़ी ताकत है। विपक्षी एकता की मुहिम में कांग्रेस को केसीआर और केजरीवाल पर भरोसा नहीं है। जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अगले चार दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। चेन्नई और गुजरात के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। नीचे पढ़ें, आज के अहम समाचार:-

News@02PM,  Top news today hindi, Aaj ki Taza Khabar, Top News Headlines

Top news today: पढ़ें आज की बड़ी खबरें

करीब एक शताब्दी के बाद रविवार को देश को नई संसद मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन को उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित कर दिया। लोगों को इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार था। प्रधानमंत्री सुबह भारतीय पारंपरिक परिधान में नए संसद परिसर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और फिर वहां बनाए गए पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन में भाग लिया।

End of Feed