देश

Top News @2PM 09 April 2023: पीएम का टाइगर रिजर्व दौरा, कई राज्यों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 9, 2023, 01:11 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 09 April 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

Top news today hindi : पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

Photo : Times Now Digital

Top Headlines @2PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इस दौरान वह प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के अवसर पर मेगा इवेंट में भी हिस्सा लिया। गौतम अडानी और 20 हजार करोड़ रुपए वाले मामले पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को कोर्ट जाने तक की चुनौती दी है तो कांग्रेस ने इस सिर्फ धमकी करार दिया। उधर एनसीपी चीफ शरद पवार की 2015 में लिखी गई आत्मकथा सामने आई। जिसमें उन्होंने गौतम अडानी की जमकर तारीफ की। सांसद कपिल सिब्बल ने परिवारवाद की राजनीति को लेकर पीएम मोदी पर पलटवार किया है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली, केरल ओर उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में फेस मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। आईपीएल की धूम लगातार बढ़ती ही जा रही है। नीचे डिटेल में पढ़ें आज 2 बजे तक की खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के मैसूर दौरे पर हैं। प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान जीप से 20 किलोमीटर की जंगल सफारी का भी आनंद लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री नीलगिरी के एक हाथी शिविर भी पहुंचे। यह वही हाथी शिविर है, जहां पर ऑस्कर विलिंग फिल्म 'द एलिफेंट व्हिसपर्स' की शूटिंग की गई थी। पूरी खबर पढ़ें

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद विपक्षी दल गौतम अडानी को लेकर जेपीसी से जांच कराने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। इसी बीच विपक्षी खेमे के एनसीपी चीफ शरद पवार ने गौतम अडानी के न केवल समर्थन में आए बल्कि उनकी जमकर तारीफ भी की। अब 2015 में आत्मकथा 'लोक भूलभुलैया संगति? के कुछ अंश सामने आए। जिसमें उन्होंने अडानी को हार्ड वर्किंग, सिंपल और डाउन टू अर्थ बताया। पूरी खबर पढ़ें

तेलंगाना में पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और 'परिवारवाद' (वंशवाद) एक दूसरे से अलग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हर प्रकार का भ्रष्टाचार बढ़ने लगता है। जहां 'परिवारवाद' होता है। इसके बाद संसद कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कुछ राजनीतिक परिवार के नाम लेते हुए कहा कि बीजेपी का इससे गठबंधन क्या परिवारवाद नहीं है? पूरी खबर पढ़ें

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 32 हजार पार कर गई है। दिल्ली, केरल ओर उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में फेस मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें

बात करीब 9-10 साल पुरानी है, जब हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस में हुआ करते थे। लेकिन एक घटना की टीस (राहुल गांधी द्वारा कुत्ते को बिस्किट खिलाने का मामला) उनके दिल में हमेशा रहती है। गौतम अडानी और 20 हजार करोड़ रुपए वाले प्रकरण पर उन्होंने राहुल गांधी को अदालत जाने तक की चुनौती दी है तो कांग्रेस ने कोरी धमकी बताते हुए तंज भी कसा। पूरी खबर पढ़ें

कर्नाटक में 10 मई को सभी 224 सीटों के लिए चुनाव होने हैं लेकिन उससे ठीक पहले कांग्रेस में घमासान छिड़ गई है। पार्टी आलाकमान ने डी के शिवकुमार को कांग्रेस पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर बी एन चंद्रप्पा को कमान दी गई है। पूरी खबर पढ़ें

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के घर एक संदिग्ध शख्स घुस गया। जियो न्यूज के मुताबिक उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट को सौंप दिया है। उस व्यक्ति से पूछताछ जारी है। पूरी खबर पढ़ें

नई और पुरानी टैक्स रेजीम लोगों को काफी कंफ्यूज कर रही है। लोगों के मन में बहुत से सवाल हैं। इनमें टैक्स रेजीम बदलने का सवाल भी है। सैलेरी वाले हर साल टैक्स रेजीम बदल पाएंगे, पर बिजनेस वालों के लिए नियम अलग है। पढ़ें पूरी खबर

करण जौहर अपने पुराने वीडियो को लेकर चर्चा में है। वीडियो में करण कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मेरी वजह से अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद हो जाता। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने फिल्म मेकर को जमकर ट्रोल किया था। अब करण ने इस बात पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। पूरी खबर पढ़ें

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का आईपीएल के 16वें सीजन में फ्लॉप शो जारी है। शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले एल क्लासिको यानी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में ज्यादा रोमांच देखने को नहीं मिला। मुंबई की टीम होम ग्राउंड पर खेलने उतरी थी, लेकिन उसके बाद भी कमाल दिखाने में सफल नहीं रही। धोनी की सेना ने मुंबई को होम ग्राउंड पर 07 विकेट से मात दी। पढ़ें पूरी खबर

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article