प्रधानमंत्री के इस दौरे में सबसे खास रहा, उनका एक अलग अंदाज। पीएम ने इस विशेष दौरे के लिए अपने पारंपरिक कुर्ते पैजामे से अलग पोशाक पहनी। ब्लैक हैट, खारी रंग की पैंट, चीता प्रिंट में टी-शर्ट और काले जूते में प्रधानमंत्री काफी कूल नजर आ रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान अपनी गंभीर रहने वाली छवि से अलग नजर आए। उन्होंने यहां हाथी को अपने हाथ से गन्ना खिलाया। इस दौरान उन्होंने शिविर के महावतों और कावड़ियों के साथ बातचीत भी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान फोटोग्राफर की भूमिका में भी नजर आए। उन्होंने कैमरे से कई सुंदर तस्वीरें खींची और दूरबीन से अद्भुत नजारों का भी आनंद लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इन तस्वीरों को अपने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है कि सुबह का समय सुंदर बांदीपुर टाइगर रिजर्व में बिताया और भारत के वन्य जीवन, प्राकृतिक सुंदरता और विविधता की झलक देखी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान दूरबीन से प्राकृतिक नजारों का भी आनंद उठाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोजेक्ट टाइगर के मेगा इवेंट में पहुंचे हैं। वह यहां भारत में बाघ संरक्षण को लेकर आंकड़े भी जारी करेंगे।