Top Headlines, 18 May 2023: एसपी सिंह बघेल भी कानून मंत्रालय से हटाए गए, UP विधान परिषद के लिए BJP-SP प्रत्‍याशियों का नामांकन; पढ़ें- शाम तक की बड़ी खबरें

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 18, 2023, 05:29 PM IST

Top Headlines, 18 May 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एस पी सिंह बघेल को विधि और न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री के स्थान पर स्वास्थ व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया है।

Top Headlines, 18 May 2023: विधि और न्याय मंत्रालय से किरेन रीजीजू को हटाए जाने के कुछ घंटों के बाद ही इस महत्वपूर्ण मंत्रालय के राज्यमंत्री सत्यपाल (एसपी) सिंह बघेल की भी छुट्टी कर दी गई। उन्हें स्वास्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में बृहस्पतिवार (18 मई, 2023) को यह जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एस पी सिंह बघेल को विधि और न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री के स्थान पर स्वास्थ व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया है।

Top News Today, 18 May 2023

Top News Today, 18 May 2023: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

इस बीच, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रिक्त दो सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवारों ने नामांकन किया। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन करने के अंतिम दिन पर्चा दाखिल कर सबको चौंका दिया, क्योंकि विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से भाजपा उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। भाजपा ने विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य के इस्तीफे और बनवारी लाल दोहरे के निधन से रिक्त हुई दो सीट के लिए अपने प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने मानवेंद्र सिंह और पदमसेन चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। नीचे पढ़िए, आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें:

End of Feed