एयर इंडिया फ्लाइट (फाइल फोटो)
Tokyo Delhi Air India Flight: टोक्यो से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान को केबिन में लगातार उच्च तापमान के कारण रविवार को कोलकाता डायवर्ट किया गया। टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले AI357 (Air India flight AI357) को यात्रियों और चालक दल द्वारा केबिन में लगातार गर्म तापमान का अनुभव किए जाने के बाद एहतियातन डायवर्ट किया गया।
एक आधिकारिक बयान में, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि विमान कोलकाता में सुरक्षित रूप से उतरा, जहां वर्तमान में इसकी तकनीकी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- अमृतसर से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हंगामा, बीच हवा में भिड़े दो यात्री! क्रू मेंबर को करना पड़ा बीच बचाव
'29 जून को हनेडा से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान AI357 को केबिन में लगातार गर्म तापमान का अनुभव किए जाने के कारण एहतियातन कोलकाता डायवर्ट किया गया। विमान कोलकाता में सुरक्षित रूप से उतरा और वर्तमान में इसकी जांच की जा रही है,' प्रवक्ता ने कहा।
'यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं'
एयरलाइन ने यह भी कहा कि कोलकाता में ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की सहायता कर रहा है और उन्हें जल्द से जल्द दिल्ली भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है। बयान में कहा गया है, 'कोलकाता में हमारे ग्राउंड सहयोगी इस अप्रत्याशित डायवर्जन के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।'
