Today Weather: अगले कुछ दिनों तक ठंड का कहर रहेगा जारी, दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, उत्तर भारत को शीतलहर से राहत नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 11:57 PM IST

Today Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जबकि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत में ठंडे दिन की स्थिति बनी रह सकती है।

Today Weather: उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों शीतलहर का प्रकोप जारी ही रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

End of Feed