देश

Today History: आज से 6 साल पहले देश में हुआ था कुछ ऐसा, जिसको कोई याद नहीं रखना चाहेगा

India World History: भारत द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन उपायों को लागू किए जाने के साथ ही पूरी दुनिया की 2.6 अरब से अधिक आबादी प्रतिबंधों के दायरे में आ गयी।

Image

Today History: आज से 6 साल पहले देश में हुआ था कुछ ऐसा, जिसके कोई याद नहीं रखना चाहेगा

Today History 24 March Updates: देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 24 मार्च की तारीख के नाम दर्ज हैं, लेकिन 24 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा करके इस दिन को इतिहास में जगह बनाने की एक बड़ी वजह दे दी। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 500 से पार होने के बाद यह एहतियाती कदम उठाया गया।

भारत द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन उपायों को लागू किए जाने के साथ ही पूरी दुनिया की 2.6 अरब से अधिक आबादी प्रतिबंधों के दायरे में आ गयी।

आज 'विश्व तपेदिक दिवस' भी

तपेदिक (Mycobacterium tuberculosis) को लेकर भी यह दिन खास है, क्योंकि इसी दिन बीमारी के बैक्टीरिया की पहचान हुई थी। डॉ. राबर्ट कोच ने 24 मार्च 1882 को यह ऐलान किया था कि उन्होंने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस का पता लगा लिया है, जो इंसानों में तपेदिक की बीमारी के लिए जिम्मेदार है। यही वजह है कि दुनियाभर में 24 मार्च को 'विश्व तपेदिक दिवस' के तौर पर मनाया जाता है।

देश दुनिया के इतिहास में 24 मार्च की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

1307 : देवगिरी (दौलताबाद) के अजेय किले पर अलाउद्दीन खिलजी के नेतृत्व में मलिक काफूर ने कब्जा कर लिया।

1855 : कलकत्ता से आगरा के बीच पहला लंबी दूरी का टेलीग्राफिक संदेश भेजा गया।

1882 : डॉ. रॉबर्ट कोच ने उस बैक्टीरिया का पता लगाया, जिसकी वजह से तपेदिक की बीमारी होती है।

1603: एलिजाबेथ प्रथम का निधन।

1946: लॉर्ड पैथिक लॉरेंस के नेतृत्व में ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।

1972 : ब्रिटेन ने घोषणा की कि वह वेस्टमिंस्टर में अपने केंद्र से उत्तरी आयरलैंड पर शासन करेगा।

1977 : मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने पहली बार देश में गैर-कांग्रेसी सरकार बनाई।

1989 : ’डेल्टा स्टार’ उपग्रह का परीक्षण।

2008 : भूटान नेशनल असेंबली के लिए पहला आम चुनाव हुआ।

2018 : चाड में संघर्ष में एक सैनिक और बोको हराम के 20 लड़ाके मारे गए।

2020 : कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 500 के पार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया। सड़क, रेल और हवाई सेवा बंद। भारत द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन उपायों को लागू किए जाने के साथ ही पूरी दुनिया की 2.6 अरब से अधिक आबादी प्रतिबंधों के दायरे में आ गयी।

-इसी दिन जेहादी हमले में नाइजीरिया में 70 सैनिक मारे गये।

2022 : सोमालिया में एक मतदान केंद्र पर हुए आत्मघाती हमले में महिला सांसद समेत 48 लोग मारे गये,108 अन्य घायल।

2023 : ’परिणीता’ और ’मर्दानी’ जैसी नारी प्रधान फिल्मों के निर्देशन से पहचान बनाने वाले फिल्मकार प्रदीप सरकार का मुंबई में 67 वर्ष की उम्र में निधन। सरकार को ’परिणीता’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।

2024 : नाइजीरिया में अपहृत करीब 300 स्कूली बच्चों में से 137 को मुक्त कराया गया।

2025 : इजराइल ने दक्षिणी गाजा के सबसे बड़े अस्पताल पर हमला किया। दो लोगों की मौत कई अन्य घायल।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित