मुर्शिदाबाद हिंसा के बीच उठे सवाल, कहां हैं यूसुफ पठान? TMC भी नाखुश, सांसद से की दौरा करने की अपील

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पहली बार सांसद बने पठान ने पिछले साल लोकसभा चुनाव में बहरामपुर से पांच बार के कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को हराया था, जिससे इस निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस का दशकों पुराना दबदबा खत्म हो गया था।

Where is Yusuf Pathan: पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद से बहरामपुर के सांसद यूसुफ पठान की गैर-मौजूदगी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसे लेकर विपक्ष की आलोचना के बीच, टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि वे फोन पर उनसे संपर्क में हैं और उनसे जल्द ही जिले का दौरा करने का आग्रह किया है। जिला तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व बहरामपुर के सांसद से पिछले सप्ताह सांप्रदायिक झड़पों के दौरान मुर्शिदाबाद का दौरा नहीं करने को लेकर नाखुश है। टीएमसी सूत्रों ने कहा कि पार्टी यूनिट के एक वर्ग ने सेलिब्रिटी उम्मीदवार को मैदान में उतारने के पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताई है, जो संकट के दौरान अनुपस्थित था और जमीनी कार्यकर्ताओं से अलग-थलग रहा।

Yusuf pathan

कहां हैं यूसुफ पठान?

अभी आईपीएल में व्यस्त हैं पठान

मुर्शिदाबाद के सांसद और वरिष्ठ टीएमसी नेता अबू ताहिर खान ने पीटीआई को बताया, वह एक क्रिकेटर और एक सेलिब्रिटी हैं। वह यहां क्यों आएंगे? हम ही जमीनी स्तर पर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। सेलिब्रिटी को नामित करने में यही समस्या है। वह फोन पर हमारे संपर्क में है, और हमने उन्हें जिले में आने के लिए कहा है। लेकिन अभी वह आईपीएल में व्यस्त हैं।

End of Feed