ममता बनर्जी ने जिन्हें सांसद बनाया है, वे लोकसभा आते भी नहीं हैं- कल्याण बनर्जी ने खोला मोर्चा, बताया क्यों दिया चीफ व्हिप से इस्तीफा

तृणमूल के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि सांसदों के बीच गुटबाजी “अस्वीकार्य” है और कहा कि पार्टी को संसद में एकता प्रदर्शित करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कई सांसदों का मानना है कि उनकी टिप्पणी महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी पर लक्षित थी, जिनके बीच सार्वजनिक विवाद हाल ही में सुर्खियों में रहा था।

टीएमसी के अंदरखाने चल रहा झगड़ा अब खुलकर सामने आ गया है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने सीधे मोर्चा खोल दिया है। कल्याण बनर्जी ने कहा कि टीएमसी सांसदों के बीच समन्वय की कमी के लिए उन्हें गलत तरीके से दोषी ठहराया जा रहा है, जबकि कुछ सांसद संसद में बमुश्किल ही आते हैं। कल्याण बनर्जी ने यह कदम पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की अध्यक्षता में तृणमूल सांसदों की डिजिटल तरीके से आयोजित एक बैठक के कुछ घंटे बाद उठाया। बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने कथित तौर पर पार्टी के संसदीय दल में खराब समन्वय पर नाराजगी जतायी।

End of Feed