तृणमूल के बैंक खातों से धन निकासी पर रोक, कलकत्ता हाई कोर्ट ने टाली सुनवाई; ममता के वकील बोले- कल दाखिल करेंगे हलफनामा

तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट से जुड़े कुछ विधायकों की शिकायत के बाद पार्टी के तीन बैंक खातों से धन निकासी पर रोक लगाई गई थी। जिसके बाद यह मामला कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचा, जहां आज सुनवाई नहीं हो सकी।

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों से लेन-देन पर लगी रोक को चुनौती देने वाली याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की सुनवाई कल तक के लिए टाल दी।

TMC

तृणमूल के बैंक खातों से धन निकासी पर रोक

इस बीच, अदालत के निर्देश पर इन खातों से धन निकासी पर रोक लगाने वाले निजी बैंक ने बुधवार को एक रिपोर्ट जमा की। अदालत ने इन खातों में जमा राशि की जानकारी मुहैया कराने को कहा था। हालांकि, सुनवाई टल जाने के कारण अदालत ने इस रिपोर्ट को नहीं खोला।

End of Feed