Indigo Bomb Threat: मंगलवार सुबह मुंबई से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक उड़ान में बम की धमकी मिली। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उड़ान संख्या 6E 762 में लगभग 200 लोग सवार थे और सुरक्षा एजेंसियों को यह धमकी अस्पष्ट लगी। इस धमकी के बाद सुबह करीब 8 बजे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई।
इंडिगो ने जारी किया बयान
वहीं, इंडिगो ने इस घटना पर बयान जारी किया है। इंडिगो प्रवक्ता ने कहा- 30 सितंबर 2025 को मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 762 में सुरक्षा संबंधी खतरा देखा गया। स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को परिचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच करने में उनका पूरा सहयोग किया। हमने अपने ग्राहकों की असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया है, जिसमें उन्हें जलपान उपलब्ध कराना और नियमित अपडेट साझा करना शामिल है। हमेशा की तरह, हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
