वे राम मंदिर को बम से उड़ा देंगे और मुस्लिमों को निशाना बनाएंगे...कांग्रेस विधायक के बयान पर सियासी हंगामा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 26, 2023, 08:49 AM IST

कांग्रेस विधायक की टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी पर हिंदू-मुस्लिम तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

Ram Mandir: कर्नाटक कांग्रेस के विधायक बीआर पाटिल ने भारतीय जनता पर्टी पर निशाना साधते हुए ऐसी बात कह दी जिसे लेकर विवाद छिड़ गया है। बीआर पाटिल ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि ऐसी संभावना है कि भगवा पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए हिंदू वोटों को मजबूत करने के लिए राम मंदिर को बम से उड़ा सकती है और इसका दोष मुस्लिम समुदाय पर मढ़ सकती है। पाटिल के इस बयान पर राज्य में सियासी घमासान छिड़ गया है।

कांग्रेस विधायक का अजब बयान

कर्नाटक बीजेपी द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में कांग्रेस नेता को यह कहते हुए सुना जा सकता है- मोदी को अपना अगला लोकसभा चुनाव जीतने के लिए संभावना है कि वे (बीजेपी) राम मंदिर को बम से उड़ाएंगे और हिंदुओं को एकजुट करने के लिए इसका दोष मुसलमानों पर डालेंगे। हालांकि ये साफ नहीं हुआ है कि ये वीडियो कब का और कहां का है। लेकिन इसे लेकर बीजेपी अब कांग्रेस पर हमलावर है।

End of Feed