Bharat Jodo Yatra:कांग्रेस के भीतर सुलग रहा ज्वालामुखी विस्फोट के मुहाने पर पहुंचा!

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Nov 29, 2022, 08:48 PM IST

मध्यप्रदेश के बाद भारत जोड़ो यात्रा 3 दिसंबर को राजस्थान पहुंच रही है। लेकिन यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले ही कांग्रेस के भीतर सुलग रहा ज्वालामुखी विस्फोट के मुहाने पर पहुंच गया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहा सियासी खींचतान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। एक तरफ यात्रा की तैयारी और दूसरी ओर सचिन पायलट की ताजपोशी की अटकलों ने गहलोत गुट को बागी होने पर मजबूर कर सकता है।सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान प्रवास के दौरान ही कोई बड़ा फैसला ले सकता है। इस बात की पुख्ता जानकारी मिल रही है की गहलोत और पायलट का मामला अब और ज्यादा नहीं टाला जा सकता है।

congress-flag

प्रतीकात्मक फोटो

हाल ही में जिस तरह से अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के खिलाफ फ्रंट खोला है, इसे इस बात का पूर्वानुमान माना जा रहा है। गहलोत ने न सिर्फ सचिन पायलट को गद्दार कहा बल्कि ये भी साफ कर दिया की वो किसी भी सूरत में सचिन को राजस्थान का सीएम स्वीकार नही करेंगे।

End of Feed