'PoK में अभी भी सक्रिय आतंकी लॉन्च पैड मौजूद', BSF महानिरीक्षक बोले- घुसपैठ को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल सतर्क

Terrorist Launch Pads: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिरीक्षक अशोक यादव ने रविवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कई आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किए जाने के बावजूद नियंत्रण रेखा (LoC) के पार कुछ आतंकवादी ‘लॉन्च पैड’ अब भी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी है।

Terrorist Launch Pads: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिरीक्षक अशोक यादव ने रविवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कई आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किए जाने के बावजूद नियंत्रण रेखा (LoC) के पार कुछ आतंकवादी ‘लॉन्च पैड’ अब भी सक्रिय हैं। यादव ने श्रीनगर में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नियंत्रण रेखा के पार कई आतंकवादी ‘लॉन्च पैड’ नष्ट कर दिए गए थे, लेकिन कुछ ‘लॉन्च पैड’ अब भी सक्रिय हैं, जहां आतंकवादी मौजूद हैं।’’

BSF

सीमा सुरक्षा बल (फोटो साभार: @BSF_India)

BSF के पास आधुनिक निगरानी उपकरण

महानिरीक्षक अशोक यादव ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बल आतंकवादियों द्वारा कश्मीर में घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सतर्क हैं। यादव ने कहा, ‘‘सर्दियों से पहले पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की हमेशा कोशिश होती है। जैसा कि आप जानते हैं, इन दिनों दृश्यता कम होती है, लेकिन हमारे पास आधुनिक निगरानी उपकरण हैं और हम संवेदनशील इलाकों पर प्रभावी ढंग से नजर रख रहे हैं। हमारी कोशिश घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने की है।’’

End of Feed