US-कनाडा बॉर्डर पर ब्लास्ट मामले में आतंकी साजिश की आशंका, जांच में जुटा व्हाइट हाउस, क्रॉसिंग बंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2023, 09:27 AM IST

Canada America Border: अधिकारियों ने बताया कि ब्लास्ट के बाद चार यूएस-कनाडा सीमा क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है। इस हमले के पीछे आतंकी साजिश की आशंका जताई जा रही है और एफबीआई मामले की जांच में जुट गई है।

Canada America Border: अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर हुए ब्लास्ट के बाद बाइडन प्रशासन सख्त हो गया है। इस हमले के पीछे आतंकी साजिश की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में व्हाइट हाउस स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कानून प्रवर्तन घटनास्थल पर है और मामले की जांच की जा रही है। बता दें, इस विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया।

US-Canada border Blast

अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर ब्लास्ट

अधिकारियों ने बताया कि ब्लास्ट के बाद चार यूएस-कनाडा सीमा क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार अमेरिका की ओर से आ रही थी। इस दौरान वह सीमा शुल्क स्टेशन से टकरा गई, जिसके बाद ब्लास्ट हो गया। उन्होंने बताया कि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि कार में विस्फोट क्यों हुआ।

End of Feed