महाराष्ट्र के घोटी में फेसबुक पोस्ट को लेकर तनाव, बवाल की आशंका के बीच हिरासत में आरोपी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 9, 2023, 05:34 PM IST

पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम को हुई और बाद में पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Tension over Facebook Post: महाराष्ट्र के नासिक जिले के घोटी कस्बे में उस वक्त तनाव पैदा हो गया जब कुछ स्थानीय लोग एक थाने के बाहर जमा हो गए और एक व्यक्ति के फेसबुक पोस्ट को लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि फेसबुक पोस्ट से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस लगी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम को हुई और बाद में पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया।

घोटी में तनावपूर्ण स्थिति

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति के फेसबुक पोस्ट को लेकर घोटी में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। उस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कुछ संपादित तस्वीरें पोस्ट कीं, जो वायरल हो गईं और उसके बाद तनाव पैदा हो गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग शाम में घोटी थाने के बाहर एकत्र हो गए और उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। बहरहाल, पुलिस शांति कायम करने में कामयाब रही।

End of Feed