'प्रधानमंत्री जी आप देश को चुनेंगे या ज्ञानू को...', INDIA ब्लॉक की रैली में गरजे तेजस्वी यादव

INDIA Bloc Rally: राजद नेता तेजस्वी यादव ने रामलीला मैदान रेली में सीईसी ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी आज आपको देश या ज्ञानू में से किसी एक को चुनना होगा।

INDIA Bloc Rally: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में विपक्षी 'INDIA' ब्लॉक के नेताओं ने रविवार को 'वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च' किया। इसके बाद, रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान, राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीईसी ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

Tejashwi Yadav

राजद नेता तेजस्वी यादव (फोटो साभार: Congress)

PM मोदी पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव

उन्होंने कहा कि मोदी जी आज आपको देश या ज्ञानू में से किसी एक को चुनना होगा। उन्होंने कहा, ''आप सब लोग जानते हैं कि शकुनि ने महाभारत में क्या खेल खेला था। शकुनि कौन था और उसका पासा कौन था? आप सब लोग इतिहास जानते हैं कि महाभारत की शुरुआत जुए से हुई थी, ना कि रणभूमि से हुई थी। और जब अब शकुनि अपना खेल खेल रहा है तो हमें कुरुक्षेत्र को बनाना पड़ रहा है, कुरुक्षेत्र में लड़ाई लड़नी पड़ेगी।''

End of Feed