तेजस्वी ने 'SIR' मुद्दे पर बिहार चुनाव बॉयकॉट करने का दिया संकेत बोले 'लोकतंत्र को खत्म करने और बचाने की लड़ाई'

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए और बिहार विधानसभा चुनाव को बॉयकॉट करने का संकेत दिया।

बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले चुनाव आयोग की तरफ से राज्य भर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराया जा रहा है, इसको लेकर प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ा हुआ है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार इस मुद्दे पर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार और चुनाव आयोग को घेर रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने बुधवार को आईएएनएस से बात करते हुए कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए।

Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव (फाइल फोटो: canva)

तेजस्वी ने एनडीए पर संविधान को खत्म करने और राजशाही लाने का बड़ा आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव को बॉयकॉट करने का संकेत दिया।

End of Feed