CM नीतीश के बेटे निशांत पर तेजस्वी का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में उन्हें आने नहीं दे रहे 'भुजा पार्टी' के लोग

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'अचेत' अवस्था में है इसी का फायदा 'भुजा पार्टी' के लोग उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा प्रधानमंत्री रोजगार देने, बेरोजगारी खत्म करने, पलायन खत्म करने नहीं आ रहे है बल्कि वह ठगने आ रहे हैं। बड़ी-बाड़ी बातें बोलकर वह चले जाएँगे। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि दामाद आयोग का गठन कब होगा।

Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता एवं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे नीतीश के बारे में बड़ा दावा किया है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के आसपास जो 'भुजा पार्टी' के लोग हैं वे लोग साजिश के तहत उनके के बेटे निशांत को राजनीति में नहीं आने देना चाह रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि निशांत की इच्छा राजनीति में आने की है लेकिन वे लोग षड्यंत्र कर रहे हैं। इन लोगों को अपनी राजनीति करनी है इसीलिए वे निशांत को आगे आने देना नहीं चाहते।

tejashwi Yadav

राजद नेता तेजस्वी यादव।

पीएम लोगों को ठगने आ रहे हैं-तेजस्वी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 'अचेत' अवस्था में है इसी का फायदा 'भुजा पार्टी' के लोग उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा प्रधानमंत्री रोजगार देने, बेरोजगारी खत्म करने, पलायन खत्म करने नहीं आ रहे है बल्कि वह ठगने आ रहे हैं। बड़ी-बाड़ी बातें बोलकर वह चले जाएँगे। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि दामाद आयोग का गठन कब होगा। उन्होंने कहा कि क्या वह मंच पर दामादों को माला पहनाएंगे।

End of Feed