देश

'हम बिहार के लोगों के लिए बदलाव जरूर लाएंगे': राहुल गांधी ने तेजस्वी को जन्मदिन की दी ऐसे बधाई

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव रविवार को 36 साल के हो गए। X पर एक पोस्ट में, राहुल गांधी ने कहा, 'तेजस्वी यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आप खुश और स्वस्थ रहें - हम बिहार के लोगों के लिए बदलाव, रोजगार, समानता और प्रगति सुनिश्चित करेंगे।'

Image

राहुल गांधी ने तेजस्वी को जन्मदिन की दी ऐसे बधाई (PTI)

Tejashwi Yadav Birthday: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। राहुल गांधी ने इस दौरान कहा, 'हम बिहार के लोगों के लिए बदलाव, रोजगार, समानता और प्रगति सुनिश्चित करेंगे।' बता दें कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव रविवार को 36 साल के हो गए।

X पर एक पोस्ट में, गांधी ने कहा, 'तेजस्वी यादव जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आप खुशहाल रहें, तंदुरुस्त रहें - बिहार की जनता को परिवर्तन, रोजगार, समानता और प्रगति हम जरूर दिलाएंगे।'

दोनों की फोटो भी शेयर की

विपक्ष के नेता ने अगस्त में बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल चलाते हुए अपनी और यादव की एक तस्वीर भी साझा की।

माता-पिता संग काटा केक

तेजस्वी यादव ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात पटना में अपने माता-पिता, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के आवास पर अपना 36वां जन्मदिन मनाया। यह जश्न उनकी बहन रोहिणी आचार्य के साथ उनके माता-पिता के आवास पर मनाया गया। राजद कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय और उनके आवास के बाहर इकट्ठा हुए और अपने नेता के समर्थन में मिठाइयां, गीत और नारे लगाकर इस अवसर का जश्न मनाया।

बता दें कि बिहार में चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को हो रहे हैं और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। जहां पहले फेज के चुनाव हो चुके हैं और दूसरे फेज के होने हैं। वहीं आज शाम 6 बजे दूसरे फेज के लिए प्रचार करने का समय समाप्त हो जाएगा। इस प्रकार अंतिम दिन पार्टियां चुनाव प्रचार करेंगी और वोटिंग से पहले जनता के बीच अपने वादों को रखेंगी।

इसके अलावा विपक्षी दल INDIA ने यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। इस महागठबंधन नाम गठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल मुख्य रूप से शामिल हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज होगी कोर्ट में पेशी, क्या पुलिस ने किया गिरफ्तार?

अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज होगी कोर्ट में पेशी, क्या पुलिस ने किया गिरफ्तार?

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर  (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल