टाटा समूह संभाल सकता है जमशेदपुर का प्रशासन, सरकार ने दी इंडस्ट्रियल टाउनशिप की मंजूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2023, 12:09 PM IST

Jamshedpur Industrial Township: जमशेदपुर औद्योगिक नगरी समिति का गठन किया जायेगा, जो 27 सदस्यीय होगी। इसमें राज्य सरकार के छह, टाटा स्टील के 11, जबकि 10 स्थानीय शहरी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Jamshedpur Industrial Township: झारखंड सरकार ने जमशेदपुर को औद्योगिक टाउनशिप में बदलने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही जमशेदपुर को लेकर कानूनी संकट भी दूर होने के संकेत मिले हैं, जिसके बाद 1.69 मिलियन की आबादी वाले शहर का प्रशासनिक नियंत्रण आखिरकार टाटा समूह के पास जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड सरकार ने भारतीय संविधान के विशेष प्रावधानों के तहत जमशेदपुर को इंडस्ट्रियल टाउनशिप में बदलने की अनुमति दे दी है, हालांकि, टाटा समूह को केंद्र सरकार से अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है।

Jamshedpur Industrial Township

टाटा समूह संभाल सकता है जमशेदपुर का प्रशासन

सरकार की योजना के मुताबिक, जमशेदपुर टाउनशिप के कार्यों के संचालन के लिए जमशेदपुर औद्योगिक नगरी समिति का गठन किया जायेगा, जो 27 सदस्यीय होगी। इसमें राज्य सरकार के छह, टाटा स्टील के 11, जबकि 10 स्थानीय शहरी प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह समिति शहर में विकास के कार्य को स्वीकृति देगी और उसकी निगरानी करेगी।

End of Feed