होर्मुज में LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर मौजूद 24 भारतीय नाविक सुरक्षित, एक लापता, सरकार रख रही नजर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पनामा फ्लैग वाले एलपीजी टैंकर 'तारा गैस' पर मिसाइल हमला हुआ। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पुष्टि की कि जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं लेकिन एक नाविक लापता है।

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 16 नवंबर की शाम एक बड़ा सुरक्षा हादसा सामने आया है। पनामा का झंडा लगे LPG टैंकर 'तारा गैस' को मिसाइल से निशाना बनाया गया। केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार, 17 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा कर पुष्टि की कि जहाज पर सवार कुल 25 क्रू सदस्यों में शामिल सभी 24 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई हैस लेकिन एक क्रू मेंबर लापता है।

Tara Gas LPG Tanker Attack

ओमान तट के पास पनामा के 'तारा गैस' टैंकर पर हमला (सांकेतिक चित्र)

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का आधिकारिक बयान

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और शिप मैनेजमेंट कंपनी के साथ सीधा संपर्क स्थापित किया गया है। सर्बानंद सोनोवाल ने एक्स (X) पर लिखा कि "16 नवंबर को स्ट्रैट ऑफ होर्मुज में पनामा फ्लैग वाले एलपीजी टैंकर 'तारा गैस' को मिसाइल हमले का शिकार होना पड़ा। जहाज पर 24 भारतीय नागरिकों सहित 25 सदस्यीय क्रू मौजूद था। राहत की बात यह है कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ है। सरकार स्थिति की निगरानी कर रही है।" आगे अपडेट में सोनोवाल ने एक और जानकारी दी कि एक क्रू मेंबर लापता है और लापता भारतीय नाविक की तलाश और उसे सुरक्षित खोज निकालने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी तथा क्षेत्रीय बचाव एजेंसियों के साथ तत्काल समन्वय किया जा रहा है।

End of Feed