Tamil Nadu: विजय के शपथ में फिर अड़ंगा, AMMK ने समर्थन पत्र बताया फर्जी, जवाब में TVK ने दुनिया को दिखाया Video सबूत

Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में विजय के सीएम बनने की राह में एक बार फिर से रोड़ा लगता दिख रहा है। विजय ने जिस विधायक के समर्थन का दावा किया था, उसपर सवाल उठ रहे हैं।

Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में आज TVK प्रमुख थलापति विजय का शपथ ग्रहण समारोह होना है, लेकिन अब यह रद्द हो सकता है। दरअसल विजय ने अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (AMMK) के एक विधायक का सपोर्ट लेटर राज्यपाल को सौंपा था, जिसे AMMK प्रमुख टी टी वी दिनाकरन ने फर्जी करार कर दिया है। यहां तक कि FIR की बात भी कह दी है।

tamil nadu new cm vijay

तमिलनाडु के नए सीएम होंगे विजय? (AI Photo)

TVK ने दिया जाली समर्थन पत्र?

टी टी वी दिनाकरन इस मामले को लेकर राज्यपाल से मिले और उन्हें बताया कि उनके विधायक का सपोर्ट लेटर फर्जी है। विजय को सरकार बनाने से रोका जाना चाहिए। चेन्नई के लोक भवन में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात के बाद एएमएमके के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने कहा, "उन्होंने हमारे विधायक का नाम बताकर एक जाली पत्र दिया है। चूंकि हमारा केवल एक ही विधायक है, इसलिए उन्हें लगता है कि वे आसानी से उसे निशाना बनाकर रिश्वत दे सकते हैं। मैंने अपने विधायक से भी इस बारे में बात की और उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं दिया है।"

End of Feed