अंबेडकर के माथे पर 'त्रिपुंड' और भगवा वस्त्र...इस पोस्टर पर बवाल! MP बोले- ये नीचा दिखाने का तरीका

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 6, 2022, 11:49 PM IST

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह पोस्टर इंदू मक्कल कचई ( Indu Makkal Katchi) की ओर से Kumbakonam में लगवाए गए। इस बाबत इंदू मक्कल कचई के संस्थापक अर्जुन संपत ने एजेंसी को बताया- अंबेडकर की पहचान राष्ट्रीय नेता की है।

डॉ.भीमराव आंबेडकर के 66वें परिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर तमिलनाडु में बवाल हो गया। मंगलवार (छह दिसंबर, 2022) को वहां एक पोस्टर में बाबा साहब को भगवामयी दिखाया गया। पोस्टर में अंबेडकर केसरिया कपड़ों और माथे पर तिलक के साथ दिखाए गए थे। पोस्टर को लेकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न लोगों ने आपत्ति जताई। सांसद थोलकप्पियां थिरुमवलवन इस पोस्टर को ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि यह कोशिश अंबेडकर को नीचा दिखाने का तरीका है।

BR Ambedkar Poster

डॉ.भीमराव अंबेडकर के इसी पोस्टर पर सियासी बवाल मचा है।

End of Feed