2024 के लिए विपक्षी खेमेबंदीः चेन्नई में एक मंच पर दिखे अखिलेश से लेकर खड़गे; बोले अब्दुल्ला- भूल जाएं कौन बनेगा PM, पहले जीतें LS चुनाव

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 1, 2023, 08:26 PM IST

कार्यक्रम में कांग्रेस के मौजूदा प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ सभी समझदार विपक्षी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। मैंने कभी नहीं कहा कि कौन नेतृत्व करेगा या फिर कौन पीएम बनेगा। यह सवाल नही है। हम एक साथ मिलकर लड़ना चाहते हैं, यही हमारी चाहत है।

साल 2024 के आम चुनाव से पहले दक्षिण भारत के तमिलनाडु में बुधवार (एक मार्च, 2023) को विपक्षी एकता देखने को मिली। चेन्नई शहर में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) की बड़ी मीटिंग में एक मंच पर विपक्षी दलों के कई बड़े चेहरे नजर आए, जिनमें जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, डीएमके के टॉप नेता एम के स्टालिन थे।

NC leader Farooq Abdullah at DMK Event

तमिलनाडु के चेन्नई शहर में डीएमके के कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के सीनियर नेता और जम्मू व कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला।

अब्दुल्ला ने इस दौरान सबके सामने बड़ी बात कही, "आइए, हम यह भूल जाते हैं कि कौन प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। पहले हम 2024 का आम चुनाव जीतते हैं।" अब्दुल्ला के अनुसार, "पहले चुनाव जीतिए, फिर सोचिएगा कि कौन पीएम बनेगा। पीएम मायने नहीं रखता, राष्ट्र मायने रखता है।" उनके इस बयान से समझा जा सकता है कि लोकसभा चुनाव को जीतना उनके लिए पहली और बड़ी प्राथमिकता (पीएम कौन होगा?...इसकी तुलना में) है। हालांकि, उन्होंने प्रधानमंत्री पद के लिए स्टालिन का सपोर्ट किया।

End of Feed