विक्टोरिया गौरी बनीं मद्रास HC की जज, SC में विरोध वाली याचिका खारिज; बोले जस्टिस गवई- मेरी भी है सियासी पृष्ठभूमि

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 7, 2023, 12:06 PM IST

मद्रास हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश टी राजा ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति आदेश पढ़ने सहित अन्य परंपराओं के बाद गौरी को अतिरिक्त न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

तमिलनाडु में वकील लक्ष्मण चंद्र विक्टोरिया गौरी ने मंगलवार (सात फरवरी, 2023) को मद्रास उच्च न्यायालय की अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश टी राजा ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति आदेश पढ़ने सहित अन्य परंपराओं के बाद गौरी को शपथ दिलाई। वैसे, उनके अलावा चार और लोगों ने भी मद्रास हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।

Advocate Lekshmana Chandra Victoria Gowri

न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के बाद वकील लक्ष्मण चंद्र विक्टोरिया गौरी।

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले गौरी को हाईकोर्ट की न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने से रोकने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई से इन्कार कर दिया था। जस्टिस संजय खन्ना और न्यायमूर्ति बी आर गवई की स्पेशल बेंच ने कहा, “हम रिट याचिका पर विचार नहीं कर रहे हैं। वजहें बताई जाएंगी।”

End of Feed