देश

SC में 5 नए जजों की नियुक्ति, पटना-राजस्थान-मणिपुर हाईकोर्ट को मिले कार्यवाहक चीफ जस्टिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 10:59 PM IST

पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह को शनिवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति सिंह ने न्यायमूर्ति संजय करोल की जगह ली जिन्हें उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत किया गया है। न्यायमूर्ति करोल नवंबर, 2019 से पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे ।

Image

न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह बने पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

Photo : Twitter

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों की नियुक्ति की हरी झंडी दे दी है। जजों की नियुक्ति को लेकर कुछ विवाद भी सामने आए थे, हालांकि अब सरकार की ओर से इस नियुक्ति की अनुमति मिल गई है। इन नए जजों का शपथ ग्रहण छह फरवरी को होगा।

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी.वी. संजय कुमार, पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज मिश्रा को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किये जाने की ट्वीट के जरिये घोषणा की। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम की ओर से पिछले साल 13 दिसंबर को इन न्यायाधीशों के नाम की सिफारिश की गई थी।

पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह को शनिवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना से यह जानकारी मिली। न्यायमूर्ति सिंह (62) ने न्यायमूर्ति संजय करोल की जगह ली, जो नवंबर 2019 से मुख्य न्यायाधीश थे और अब उन्हें उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत किया गया है। न्यायमूर्ति सिंह 2012 में पीठ में पदोन्नत होने तक पटना उच्च न्यायालय में वकील थे।

वहीं मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान हाईकोर्ट का कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया गया है। साथ ही ए वी मुरलीधरन को मणिपुर हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश बनाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article