देश

EVM मामले पर कोर्ट जाने की तैयारी में कांग्रेस! बोली- पहले जाएंगे चुनाव आयोग, नहीं मिला जवाब तो अदालत का होगा रुख

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 25, 2023, 11:35 PM IST

कांग्रेस ने शनिवार को जोर देकर कहा कि वह एकमात्र पार्टी है जो देश को सक्षम और निर्णायक नेतृत्व प्रदान कर सकती है। वह भाजपा नीत राजग को हराने के लिए बलिदान देने को तैयार है और समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष लोगों की पहचान करने, उन्हें एकजुट करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Image

ईवीएम मुद्दे पर अब आर-पार के मूड में कांग्रेस

Photo : Twitter

ईवीएम मामले पर अब कांग्रेस आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में दिख रही है। कांग्रेस ने रायपुर अधिवेश के दौरान स्पष्ट कर दिया है कि वो इस मामले को लेकर पहले चुनाव आयोग जाएगी और अगर जवाब नहीं मिला तो कोर्ट का रुख करेगी।

क्या कहा कांग्रेस ने

कांग्रेस पार्टी के रायपुर महाधिवेशन में ईवीएम को लेकर यह प्रस्ताव पारित किया गया है। जिसमें कहा गया है कि वो समान विचारधारा वाली पार्टियों से इस मामले पर बात करेगी, उसका सहयोग लेगी और इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के पास जाएगी। अगर चुनाव आयोग इस मामले पर जवाब नहीं देता है तो वो कोर्ट जाएगी।

कांग्रेस का दावा

कांग्रेस ने इस प्रस्ताव में कहा- "14 से अधिक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, कई प्रतिष्ठित एक्टिविस्ट्स और कंप्यूटर वैज्ञानिकों ने चुनाव आयोग को ईवीएम की प्रभावशीलता पर चिंता जताई है, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। जब मतदाताओं का चुनावी प्रक्रिया की सत्यनिष्ठा, खासकर ईवीएम से भरोसा उठ जाता है, तो हमारा लोकतंत्र भीतर से खोखला हो जाता है।"

अपनों ने ही कर दिया विरोध

ईवीएम के मामले पर भले ही कांग्रेस आक्रमक दिख रही हो, लेकिन उसी की पार्टी के नेता उसके साथ इस मामले पर नहीं दिख रहे हैं। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे और सांसद कार्ति चिदंबरम की इस मामले पर पार्टी से अलग विचार रखते हैं। उन्होंने कहा- "जहां तक ईवीएम का सवाल है, मैं जानता हूं कि हमारी पार्टी के कई विचार हैं। मैं पार्टी के लिए नहीं बोल सकता, मेरी इसके बारे में निजी राय है। मैंने लगातार कहा है कि मुझे ईवीएम पर भरोसा है, हम ईवीएम के साथ चुनाव जीते हैं और चुनाव हारे हैं।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article