स्वाति मालीवाल का खुलासा, केजरीवाल के घर पर बिभव ने मारे थे 7-8 थप्पड़, देखिए Interview में और क्या बोलीं

Swati Maliwal Assault case: स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के सीएम केजरीवाल के घर पर उनके पीए विभव कुमार के मारपीट करने के आरोपों को स्वाति ने फिर दोहराया है।

KEY HIGHLIGHTS

  • स्वाति मालीवाल ने बताया कि बिभव कुमार ने उन्हें 7-8 थप्पड़ मारे थे
  • राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने ANI के साथ इंटरव्यू में ये बात कही
  • गौरतलब है कि इस वक्त बिभव कुमार हिरासत में है

Swati Maliwal Assault case

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल

Swati Maliwal Assault case: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने ANI के साथ इंटरव्यू में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर हुई घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बिभव कुमार ने उन्हें 7-8 थप्पड़ मारे थे, गौरतलब है कि इस वक्त बिभव हिरासत में है।वहीं दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से कथित 'मारपीट' के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करने बृहस्पतिवार को केजरीवाल के आवास पर नहीं जाएगी।

केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि पुलिस बृहस्पतिवार को उनके बूढ़े और बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आएगी।पुलिस इस मामले में केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है।

End of Feed