बंगाल में पहली बार BJP का CM, सुवेंदु की ‘सेना’ के आगे कैसे ढह गया ममता दीदी का किला?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता हासिल कर ली है और सुवेंदु अधिकारी राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया और 9 मई 2026 को वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी की इस जीत के पीछे भ्रष्टाचार, शिक्षक भर्ती घोटाला, संदेशखाली विवाद, आरजी कर मेडिकल कॉलेज केस और ममता सरकार के खिलाफ बढ़ती एंटी-इंकंबेंसी को बड़ा कारण माना जा रहा है। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी की हार ने चुनाव को ऐतिहासिक बना दिया।

Suvendu Adhikari: बंगाल में सुवेंदु सरकार का 'सूर्योदय' होने जा रहा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, जिससे उनके राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

suvendu adhikari

सुवेंदु अधिकारी की लीडरशिप में बंगाल में बीजेपी ने टीएमसी को दी शिकस्त। AI IMAGE/ PTI

बंगाल में बीजेपी (BJP) की यह जीत सिर्फ चुनावी आंकड़ा नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत के पीछे कई बड़े मुद्दे रहे। ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ बढ़ती नाराजगी, भ्रष्टाचार के आरोप, शिक्षक भर्ती घोटाला, आरजी कर मेडिकल कॉलेज केस और कानून-व्यवस्था पर उठे सवालों ने जनता के बीच असंतोष पैदा किया। बीजेपी ने इन्हीं मुद्दों को जोरदार तरीके से चुनावी मैदान में उठाया और खुद को बदलाव के विकल्प के तौर पर पेश किया।

End of Feed