Jammu sweet shop firing news: संदिग्ध अपराधियों ने शनिवार देर शाम शहर के बाहरी इलाके में एक मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि मीरान साहिब इलाके में कथित तौर पर मोटरसाइकिल पर दुकान पर आए कम से कम दो पिस्तौलधारी युवकों द्वारा की गई गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ।
जम्मू में एक मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी की घटना
ये भी पढे़ं-Sopore Encounter: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, एक नागरिक भी घायल
उन्होंने कहा कि संदिग्ध अपराधियों ने दुकान के मालिक के बारे में पूछताछ की, जो घटना के समय वहां मौजूद नहीं था। घटनास्थल से जाने से पहले, उन्होंने कई राउंड गोलियां चलाईं और एक गोली दुकान के शीशे के काउंटर पर भी लगी, अधिकारियों ने कहा, एक पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और आगे की जांच जारी है।
आतंकियों ने फिर की गैर कश्मीरी पर फायरिंग
गौर हो कि करीब 10 दिन पहले कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में आतंकियों ने फिर गैर कश्मीरी पर फायरिंग की थी इस हमले में बिहार के रहने वाले शंकर शाह की मौत हो गई। शंकर के पेट और गर्दन में गोलियां लगी थीं फिर गंभीर हालत में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी, घटना के बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।
