क्रिकेटर सुरेश रैना पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में मामा के बेटे समेत 2 की मौत

Suresh Raina Cousin Dies in Road Accident: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सड़क हादसे में क्रिकेटर सुरेश रैना के मामा के बेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कुल दो लोगों की मौत हुई है, मामला हिट एंड रन का बताया जा रहा है।

Suresh Raina Cousin Dies in Road Accident: IPL 2024 के बीच भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सड़क हादसे में क्रिकेटर सुरेश रैना के मामा के बेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कुल दो लोगों की मौत हुई है, मामला हिट एंड रन का बताया जा रहा है। हादसे के बाद अरोपी चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Suresh Raina Cousin Dies

सड़क हादसे में सुरेश रैना के मामा के बेटे की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट के पास यह हादसा हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गग्गल में हिमाचल टिम्बर के पास अज्ञात वाहन चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सौरभ पुत्र मांगों राम व दूसरे युवक की पहचान 19 वर्षीय शुभम पुत्र रुमेल सिंह के रूप में हुई है।

End of Feed