सुप्रीम कोर्ट की कमिटी ने सुपरटेक की सब्सिडियरी का कंट्रोल अपने हाथ में लिया, निदेशकों को हटाकर संपत्तियों की बिक्री पर लगाई रोक

Supreme Court Supertech Order: सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक की सहायक कंपनी S Retails का नियंत्रण पूर्व जस्टिस एमएम कुमार समिति को सौंपा। सुपरनोवा प्रोजेक्ट के खरीदारों के लिए बड़ा आदेश।

Supertech Supernova Project: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए सुपरटेक रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (SRPL) की सहायक कंपनी 'सुपरटेक रिटेल्स' (S Retails) का प्रबंधन पूर्व जस्टिस एमएम कुमार की अध्यक्षता वाली अधिकार प्राप्त समिति को सौंप दिया है।

सुप्रीम कोर्ट की कमिटी ने सुपरटेक की सब्सिडियरी का कंट्रोल अपने हाथ में लिया, निदेशकों को हटाकर संपत्तियों की बिक्री पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट की कमिटी ने सुपरटेक की सब्सिडियरी का कंट्रोल अपने हाथ में लिया, निदेशकों को हटाकर संपत्तियों की बिक्री पर लगाई रोक

अदालत ने S Retails के मौजूदा निदेशकों बिजेंद्र सिंह और मोहम्मद तारिक को हटाकर उनके स्थान पर पूर्व जस्टिस एमएम कुमार, राजीव मेहरोत्रा और अनंत कुमार को नया निदेशक नियुक्त किया है। यह फैसला 'सुपरनोवा' प्रोजेक्ट के होमबॉयर्स (घर खरीदारों) और कमर्शियल यूनिट मालिकों के हितों की सुरक्षा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

End of Feed