पराली जलाने पर अब हो सकती है गिरफ्तारी, प्रदूषण को लेकर SC सख्त; CJI बोले- पर्यावरण को भी बचाना जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसानों पर अब गिरफ्तारी और कड़े दंड प्रावधान लागू किए जा सकते हैं। सीजेआई ने स्पष्ट किया कि किसान अहम हैं, लेकिन पर्यावरण संरक्षण पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। CJI गवई ने साफ कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो पराली जलाने वाले किसानों को जेल भेजने जैसे कदम उठाए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की समस्या पर सख्त रुख अपनाते हुए संकेत दिया कि किसानों पर अब कठोर कार्रवाई की जा सकती है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि किसानों की मेहनत का अपनी जगह महत्व है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे बिना रोक-टोक पराली जलाते रहें।

Parali Supreme Court

प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त (फोटो साभार: AI)

CJI गवई ने साफ कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो पराली जलाने वाले किसानों को जेल भेजने जैसे कदम उठाए जाएंगे, ताकि प्रदूषण फैलाने वालों को सही संदेश मिल सके।

End of Feed