Operation Sindoor के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर कुंवर विजय शाह की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, उन्हें अब भी पछतावा नहीं : सुप्रीम कोर्ट

Operation Sindoor के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश मंत्री कुंवर विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर फटकार लगाई है। SC ने बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

Operation Sindoor: पाकिस्तान में छिपे और वहां अपने ट्रेनिंग कैंप चला रहे आतंकवादियों के खिलाफ पिछले साल 7 मई को भारत में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। भारतीय सेनाओं ने एक ही रात में 9 आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया था और 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया था। इस बीच पाकिस्तान की तरफ से जब उकसावे की कोशिश की गई तो भारत ने उसका भी करारा जवाब दिया। इस पूरे ऑपरेशन सिंदूर को दौरान देश को सेनाओं के एक्शन की जानकारी देने की जिम्मेदारी सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonal Sofia Qureshi) और वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह (Wing Commander Vyomika Singh) के पास थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक बार फिर दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मंत्री को अब भी अपनी उस बात पर पछतावा नहीं है।

Colonel Sofia supreme Court

कर्नल सोफिया के लिए की गई टिप्पणी को सुप्रीम कोर्ट ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

दरअसल Operation Sindoor के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मंत्री की उस टिप्पणी पर पक्ष और विपक्ष के साथ ही आम जनता की तरफ से भी रोष व्यक्त किया गया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर नाराजगी जतायी है।

End of Feed