'डॉक्टरों के खिलाफ हमले अस्वीकार्य', सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद की रद्द की जमानत; 3 दिन के भीतर सरेंडर करने का निर्देश

Thane Doctors Assault Case: सुप्रीम कोर्ट ने ठाणे के एक अस्पताल में चिकित्सकों से मारपीट के आरोपी शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को जमानत देने के मुंबई हाई कोर्ट के आदेश पर सोमवार को रोक लगा दी।

Thane Doctors Assault Case: सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सकों पर हमलों को अस्वीकार्य बताते हुए ठाणे जिले के नगर निकाय द्वारा संचालित एक अस्पताल में चिकित्सकों से मारपीट के आरोपी शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को जमानत देने के मुंबई हाई कोर्ट के आदेश पर सोमवार को रोक लगा दी। साथ ही, शीर्ष अदालत ने पार्षद को तीन दिन के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।

Ramesh Mhatre

शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने महाराष्ट्र सरकार की अपील को विचारार्थ स्वीकार कर लिया। पीठ ने कहा, ''स्पष्ट और कड़ा संदेश जाना चाहिए कि चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को हाथ नहीं लगाया जा सकता। वे लोगों की सेवा करते हैं और उन पर इस तरह से हमला नहीं किया जा सकता।''

End of Feed