भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील खारिज, जारी रहेगा ट्रायल

28 सितंबर को भी सुप्रीम कोर्ट ने, 2023 के चुनाव को लेकर बीजेपी नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री की चुनौती में दखल देने से इनकार कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक नई अर्जी खारिज कर दी। इसमें उन्होंने हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कोर्ट ने 2023 में पाटन विधानसभा क्षेत्र से उनके चुनाव के खिलाफ दायर चुनाव याचिका की 'सुनवाई योग्य होने' (maintainability) के मुद्दे पर कोई प्रारंभिक सवाल (preliminary issue) तय करने से इनकार कर दिया था।

BAGHEL

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका (फाइल फोटो)

इससे पहले 28 सितंबर को भी सुप्रीम कोर्ट ने, 2023 के चुनाव को लेकर बीजेपी नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री की चुनौती में दखल देने से इनकार कर दिया था।

End of Feed