सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले आरोपों से जुड़ी याचिका की खारिज, पढ़ें SC ने क्या-क्या कहा?

वोट चोरी मामले पर वकील रोहित पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हालांकि, कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि हमने याचिकाकर्ता के वकील की बात सुनीं। कथित तौर पर यह याचिका जनहित में दायर की गई है, लेकिन हम ऐसी किसी भी याचिका पर सुनवाई नहीं करेंगे। याचिकाकर्ता यह मामला चुनाव आयोग के समक्ष उठा सकते हैं।

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कुछ समय पहले कर्नाटक चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था। बेंगलुरु सेंट्रल समेत कई विधानसभाओं में 'वोट चोरी' का दावा किया गया था।

supreme court news

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले आरोपों से जुड़ी याचिका की खारिज।(फोटो सोर्स: PTI)

इसकी जांच के लिए वकील रोहित पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि, अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता ने रिटायर्ड जस्टिस की अगवाई में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाने की मांग की गई थी, जो इस पूरे मामले की जांच करती।

End of Feed