मान सरकार को बड़ा झटका, मेडिकल दाखिले में NRI कोटे का दायरा बढ़ाने वाला नोटिफिकेशन सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

सुप्रीम कोर्ट से पंजाब की मान सरकार को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मंगलवार को मेडिकल दाखिले में एनआरआई कोटा बढ़ाने वाले पंजाब सरकार की अधिसूचना रद्द कर दी।

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट से पंजाब की मान सरकार को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मंगलवार को मेडिकल दाखिले में एनआरआई कोटा बढ़ाने वाले पंजाब सरकार की अधिसूचना रद्द कर दी। इस नोटिफिकेशन पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह धोखाधड़ी अवश्य समाप्त होनी चाहिए। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को भी सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा। बता दें कि 20 अगस्त के राज्य सरकार के नोटिफिकेशन को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था।

sc

सुप्रीम कोर्ट।

यह धोखाधड़ी बंद होनी चाहिए-कोर्ट

पंजाब सरकार ने मेडिकल एडमिशन के दाखिले में NRI कोटे का दायरा बढ़ाते हुए उसमे NRI के निकट रिश्तेदारों को भी योग्य माना था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि NRIकोटा एक धोखा है और अब यह धोखाधड़ी बंद होनी चाहिए।

End of Feed