सुप्रीम कोर्ट के वकील रोहित पांडेय ने धर्मस्थला कांड की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई, कर्नाटक मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट के वकील रोहित पांडे ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखकर धर्मस्थला विवाद की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने सीएन चिन्नैया के मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान से पलटने की घटना को गंभीर बताते हुए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की अपील की।

Dharmasthala Mass Burial Case: कर्नाटक के धर्मस्थला विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रोहित पांडे ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखी चिट्ठी के जरिए नए सवाल खड़े कर दिए हैं। पांडे ने मांग की है कि सीएन चिन्नैया के मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान से पलटने की घटना की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि इस मामले की सच्चाई सामने आना जरूरी है, वरना जनता का भरोसा न्याय प्रणाली से उठ सकता है।

SIDDHARAMIAH

धर्मस्थला कांड की निष्पक्ष जांच की मांग। Photo- ANI

धर्मस्थला विवाद पर ये नई चिट्ठी क्या कहती है?

अपने पत्र में रोहित पांडे ने लिखा है कि शिकायतकर्ता का मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान से अचानक पीछे हटना बेहद गंभीर संकेत है। उन्होंने आशंका जताई कि यह दबाव या डर का नतीजा हो सकता है। पांडे का मानना है कि ऐसे मामलों में यदि समय रहते जांच न की जाए तो न्याय व्यवस्था की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर खतरा पैदा हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस पूरे विवाद की जांच एक स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।

End of Feed