सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी CM, शपथ ग्रहण आज 11 बजे

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 10, 2022, 11:58 PM IST

Himachal Pradesh New Chief Minister: हिमाचल प्रदेश में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री, तय हो गया। कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के सीएम के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के नाम को मंजूरी दी। उसके बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी सहमति बन गई।

Himachal Pradesh New Chief Minister: हिमाचल प्रदेश में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री, तय हो गया। कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के सीएम के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के नाम को मंजूरी दी। उसके बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी उनके नाम पर सहमति बन गई। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सीएम और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे। शपथ ग्रहण समारोह रविवार (11 दिसंबर) को सुबह 11 बजे होगा। 58 वर्षीय सुक्खू नदौन से विधायक हैं। सीएम के फैसले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हाईकमान का फैसला मंजूर है।

सीएम मनोनीत होने के बाद एसएस सुक्खू ने कहा कि मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमारी सरकार बदलावलाएगी। हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। राज्य के विकास के लिए हमें काम करना है। उन्होंने कहा कि नामित डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और मैं एक टीम के रूप में काम करेंगे। मैंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में की थी। कांग्रेस पार्टी ने मेरे लिए जो किया है, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।

End of Feed